शनिवार, 29 जनवरी 2011

सौर मंडल के बाहर सबसे गर्म गृह का तापमान ३२०० सेल्सियस

अट ३२०० सेल्सियस ,दिस प्लेनेट इज होटेस्ट इन दी यूनिवर्स (दी टाइम्स ऑफ़ इंडिया ,जनवरी २९ ,२०११ ,पृष्ठ २३ ,नै -दिल्ली ।).
खगोल विदों के अनुसार उन्होंने गत वर्ष जिस एक्जो -प्लेनेट (पार -सौरमंडल ग्रह )का पता लगाया था वह ३२०० सेल्सियस तापमान के साथ सृष्टि का सबसे गर्म ग्रह है अब तक ज्ञात ग्रहों की ज़मात में ।
इस एक्जो -प्लेनेट को 'डब्लू ए एस पी -३३बी '/एच डी १५०८२ कहा जाता है .इसके पेरेंट स्टार का तापमान भी ७१६० सेल्सियस है देवयानी तारामंडल (कोंस्तिलेशन ऑफ़ एनद्रोमीडा) में मौजूद यह तारा -परिवारहमसे ३८० प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं .अब तक मिल्की वे -गेलेक्सी का सबसे गर्म ग्रह डब्लू ए एस पी -१२ बी को समझा जाता था लेकिन डब्लू ए एस पी -३३ बी या एच डी १ ५०८२ इससे भी ९०० सेल्सियस ज्यादा गरम है .

कोई टिप्पणी नहीं: