शनिवार, 6 अगस्त 2016

ए(हाँ ) जल थल में है ,तू ही बिराजे , जहां देखूं वहां तू का तू , कहे कबीर सुनो भाई साधो , गुरु मिला है तू का तू।

जहां देखु वहां तु का तू ,

Why feel like a popper when everybody has that red ruby jewel -

जब सबके पास लाल हो तो कौन कंगाल।

लाल लाल तो सब कहें ,सबके पल्ले लाल ,

पर गांठ खोल देखा नहीं सबके सब कंगाल।

Its you only you ,you only you ,in all the trees and branches and flowers ,in all forms of life ,where ever I look ,it is you .In pairs of opp0sites it is you only you ,you are one in scoundrels ,and also in cops it is only you and you only .The donor it is you who gets the money is you ,in the beggars it is you in donors it is you and only you .

इनका भेद बता मेरे अवधू ,(साबुत ,साबत )i .e whole ,Pure ,Un- fragmented )अच्छी करनी कर ले तू ,

डाली फूल जगत के माहीं ,जहां देखूं वहां तू का तू।

हाथी में हाथी बन बैठो  ,कीड़ी में (चींटी में )है छोटो तू ,

होये महावत ऊपर बैठे  ,हांकन वाला तू का तू।

चोरों के संग चोरी करता, बदमाशों में भेड़ॉ  तू ,

चोरी करके तू भग जावे ,पकड़ने वाला तू का तू।

दाता  के संग दाता बन  जाय ,

भिखारी में भेड़ा(भेड़ो ) तू ,

मंगता होके  माँगन लागे ,

देने वाला तू का तू।

नर नारी में एक बिराजे ,दो दुनिया में दीखे क्यों।

बालक होके  रोवन लागे ,राखन  वाला तू का तू।

ए(हाँ )  जल थल में है ,तू ही बिराजे ,

जहां देखूं वहां तू का तू ,

कहे कबीर सुनो भाई साधो ,

गुरु मिला है तू का तू।

https://www.youtube.com/watch?v=YCAx95wucEE&t=2456s

कोई टिप्पणी नहीं: